फर्रुखाबाद ब्रेकिंग :–
संविदा बस चालक हत्याकांड का एसपी ने किया खुलासा

बीते गुरुवार को फतेहगढ़ के ग्राम कुटरा के पास तीन तालाब के करीब संविदा बस चालक विपिन दुबे की निर्मम हत्या की गई थी
पुलिस ने विपिन दुबे हत्याकांड के आरोप में एक किन्नर समेत एक युवक को किया गिरफ्तार, एक आरोपी अभी भी फरार
एसपी अशोक कुमार मीणा ने पूरे मामले का फतेहगढ़ पुलिस लाइन सभागार में किया खुलासा
एसपी ने बताया कि मृतक युवक के किन्नर आकाश सैनी उर्फ राधिका से थे अवैध संबंध
अवैध संबंधों में दूरी आने के चलते ही किन्नर आकाश सैनी उर्फ़ राधिका ने पूरी वारदात को दिया अंजाम
किन्नर ने दो आरोपियों को 50 – 50 हजार रु. की सुपारी देकर संविदा बस चालक विपिन दुबे की करवाई थी हत्या
दोनों आरोपी मृतक विपिन दुबे को शराब पिलाने के बहाने तीन तलाब पर ले गए
जहां पर किन्नर राधिका के साथ मिलकर तीनों ने विपिन दुबे की निर्मम हत्या कर दी थी
फतेहगढ़ पुलिस लाइन सभागार का मामला