ससुर ने बेटी को भेजने के लिए दामाद के सामने रखी अजीबोगरीब शर्त, पीछे की कहानी सुनकर पुलिस भी चौंकी

ससुर ने बेटी को भेजने के लिए दामाद के सामने रखी अजीबोगरीब शर्त, पीछे की कहानी सुनकर पुलिस भी चौंकी

आगरा, – दंपती की शादी तीन साल पहले हुई थी। पति-पत्नी के बीच एक मामले को लेकर रार हो गई। पत्नी नाराज होकर मायके चली आई। पति द्वारा दहेज उत्पीड़न की पुलिस में शिकायत कर दी। मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा तो ससुर ने दामाद के सामने अजीबोगरीब शर्त रख दी। दामाद भी कम नहीं था। उसने भी ससुर के सामने अपनी शर्त रख दी। काउंसलर के सामने समस्या ये है कि कोई एक अपनी शर्त वापस ले तो बात बने।

पत्नी ने पुलिस में पति और ससुराल वालों के उत्पीड़न की शिकायत की थी। मामला पति-पत्नी के बीच विवाद होने के चलते पुलिस ने उसे काउंसलिंग के लिए परिवार परामर्श केंद्र भेज दिया। पत्नी ने काउंसलर को बताया कि पति करीब एक साल से दहेज की मांग को लेकर परेशान कर रहा है। पत्नी के साथ उसके स्वजन भी आए थे। पिता ने भी दामाद पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया।

जिसके बाद काउंसलर ने पति से बातचीत की। उसे दहेज के लिए पत्नी को परेशान नहीं करने की हिदायत दी। मगर, पति ने जो कहानी बताई वह पत्नी और उसके स्वजन के आरोपों के बिल्कुल उलट थी। पति का कहना था कि वह लोडिंग आटो चलाता है। ससुर ने उससे अपने किसी काम के लिए बड़ी रकम उधार ली थी। रकम उसने छह महीने में लौटाने का वादा किया था। निर्धारित समय के बाद उसने ससुर से तकादा किया। जिसके बाद से पत्नी का उससे विवाद शुरू हो गया।
पत्नी नाराज होकर मायके चली गई। पति ने आरोप लगाया कि ससुर उसकी पत्नी काे उसके खिलाफ भड़का रहा है। वह पत्नी को अपने साथ ले जाना चाहता है। काउंसलर ने पत्नी से बात कर उसे पति के साथ जाने के लिए समझाया। बताया जाता है कि जिस पर ससुर ने दामाद के सामने शर्त रख दी। ससुर का कहना था कि दामाद यह लिखकर दे कि उसने 28 हजार रुपये उधार नहीं दिए है।

जिससे दामाद ने इंकार कर दिया। उसका कहना था कि ससुर यह बात मानें कि उससे उधार लिया है। जिसके बाद वही वह अपनी पत्नी को साथ लेकर जाएगा। काउंलसर ने पति-पत्नी को अब अगली तारीख पर काउंसलिंग के लिए बुलाया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks