ननिहाल आई मासूम के साथ रिश्ते के मामा ने की दरिंदगी, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – ननिहाल आई मासूम के साथ रिश्ते के मामा ने दरिंदगी की। एक माह बाद नानी ने लड़के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। लड़के को पुलिस ने पकड़ लिया और कानूनी कार्रवाई कर रही है।
कोतवाली देहात के एक गांव निवासी नानी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि मासूम धेवती एक माह पहले ननिहाल आई थी। आरोप है कि सात अगस्त को गांव विजौरी का लड़का मासूम को अपने साथ ले गया और मासूम के साथ गलत काम किया। कुछ दिनों बाद पीड़ित को जानकारी हुई। मामले में उच्चाधिकिारयों से शिकायत की थी। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली देहात पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बालक कक्षा सात का छात्र बताया जा रहा है। कोतवाली देहात पुलिस ने मामले की जांच कर रही है