मेडिकल कालेज में कमीशनखोरी, भर्ती में गड़बड़ी की होगी जांच, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – रविवार को आरएसएस प्रांत संघ चालक स्वर्गीय राजपाल सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा मेडिकल कालेज में कमीशनखोरी, अवनि परिधि भर्ती में हुई गड़बड़ियों की जांच करायी जाएगी। उसके लिए उन्होंने डीएम को निर्देशित किया है। मामले की जांच कर वह उनको अवगत कराएंगे।
पुलिस लाइन हेलीपैड पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में कम्प्यूटर सामान खरीद में 15 प्रतिशत कमीशन मांगे जाने और अवनि परिधि भर्ती में भ्रष्टाचार का आरोप है। मामला संज्ञान में है, इसकी जांच करायी जाएगी। जांच में दोषी मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मेडिकल कालेज में चल रही अव्यवस्थाओं को दिखवाया जाएगा। उनको जल्द से जल्द दूर कराया जाएगा। डिप्टी सीएम ने कहा कि आज वह प्रांत संघ चालक को श्रद्धांजलि देने आए है। इसलिए वह आज मेडिकल कालेज नहीं जा सकते। अगले भ्रमण में वह मेडिकल कालेज को जरूर देखेंगे।