एटा अपडेट न्यूज़-

एटा मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ब्रज प्रान्त संघ संचालक राजपाल सिंह ने उपचार के दौरान नोएडा के कैलाश हास्पिटल मे ली अन्तिम सांस!
वो लगभग दो माह से अस्वस्थ थे, उनका पार्थिव शरीर एटा निज निवास शान्ति नगर एटा मे देर रात को पहुंचा।
जहाँ से सुबह 7 बजे से लेकर 10 बजे तक उनके पार्थिव शरीर को शहर के रेलवे रोड पर स्थिति सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण मे रखा गया।
वंहा आर.एस.एस.के पदाधिकारी, भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं दो केंद्रीय मंत्री बी. एल. वर्मा, एस. पी. सिंह बघेल,भाजपा जिलाध्यक्ष एटा संदीप जैन,एटा सदर विधायक विपिन कुमार डेविड, मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी,कासगंज सदर विधायक देवेन्द्र सिंह लोधी,अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा ने उन्हों पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
वंही उनके अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या मे आम जन मानस की भीड़ भी उमड़ी!
उन्हें अंतिम संस्कार के लिए कछला घाट पर ले जाया गया जहाँ उनका अंतिम संस्कार किया गया!
अंतिम दर्शन एवं शव यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था भी चाक चौकंद रही सड़कों पर भारी मात्रा मे पुलिस फोर्स तैनात रहा।
मौके एस.एस.पी उदय शंकर सिंह एबं जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।