
कार से आए चोर, ले गए तीन बकरियां
निधौली कलां(एटा)। साढ़ूपुरा मनोरा चौराहा मार्ग पर रहने वाली भवानी की तीन बकरियों को चोर उनके घर के सामने से बृहस्पतिवार की सुबह खोलकर उठा ले गए।
बताया जाता है चोर भोर में चार बजे के करीब कार पर सवार होकर चार की संख्या में आए थे। इस दौरान कार से तीन चोर नीचे उतरे और बकरियों को कार में डाल कर निकल गए। भवानी सिंह और उनके परिजनों ने बकरियों को गायब देख उनकी तलाश में जुट गए। मनोरा चौराहा पर वीरपाल फौजी के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में घटना देखी गई। एसएचओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। छानबीन और तलाश शुरू कर दी।