
बिग ब्रेकिंक अलीगंज सीएचसी पर तैनात अधीक्षक डॉ0रंजीत वर्मा की वीडियो कह रहे हैं, कि डीएम से नही सीएम से शिकायत कर दो मेरा कुछ नही होगा।
एटा।मामला अलीगंज सीएचसी का है,जहाँ जैथरा के पत्रकार सुनील की पत्नी को प्रसव पीड़ा हुई,बो अपनी पत्नी को अलीगंज सीएचसी पर लेकर आये,हॉस्पिटल में न तो बिजली थी न ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था लाइट की थी।वहा पर तैनात एक संविदा नर्स ने प्रसव पीड़िता को वही रेम्प पर पड़ा रहने दिया।जहां उनसे एक बच्चे को जन्म दिया।लापरवाही का ये आलम था,कि वहाँ पर अंधेरे में ही महिला ने रेम्प पर प्रसव पीड़ित होने पर बच्चे को जन्म दिया।यही हाल उम्मेद नगला की एक प्रसव पीड़ित महिला का था जिसने भी अंधेरे में एक बच्चे को जन्म दिया, जो बाहर बेंच पर पड़ी हुई थी।लेकिन कोई भी डॉ0 वहाँ मौजूद नही था।ऐसी परिस्थिति में यदि कोई अप्रिय घटना प्रसव पीड़ित महिला या बच्चे के साथ हो जाती तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होती।इस पूरी घटना की वीडियो और फोटो मा0जिलाधिकारी को तुरंत भेज दिए गए हैं, साथ ही घटना की पूरी जानकारी जिलाधिकारी को मोबाइल पर दे दी गई।