
एटा ! आर एस एस के प्रांत कार्यवाह राजपाल सिहं का आज शुक्रवार को कैलाश हॉस्पीटल नोयडा में कैंसर बीमारी के उपचार के दौरान निधन हो गया है ! बताया जाता है कि एटा शहर के शांति नगर निवासी राजपाल सिहं कई महीनों से आंत के कैंसर की बीमारी से ग्रसित चल रहे थे जिनका उपचार पिछले कुछ दिनो तक आगरा के पुष्पाजंलि हॉस्पीटल में चल रहा था ! हालत में सुधार न होता देख परिजन उन्हें कैलाश हॉस्पीटल ले गऐ थे ! राजपाल सिहं के निधन पर एटा कासगंज से भाजपा सांसद राजवीर सिहं राजू , अलीगंज विधायक ठा. सत्यपाल सिहं राठौर , सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड , विधायक मारहरा वीरेन्द सिहं लोधी सहित अलीगंज के पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता , ठा. अजयपाल सिहं ” बंटी ठाकुर ” अध्यक्ष नगर उद्योग व्यापार मडंल अलीगंज , डा. सुभाष शाक्य , भाजपा नेता विक्रांत माधौरिया आदि लोगों मे विनम्र श्रद्दाजंलि अर्पित करते हुऐ शोक व्यक्त कर आरएसएस के लिऐ अपूर्णनीय क्षति बताया है !