
एटा– थाना अवागढ़ पुलिस को मिली सफलता थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा चोरी करने की घटना में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को चोरी के माल एवं 200 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा चोरी करने की घटना में थाना अवागढ़ पर पंजीकृत मुअसं–161/22 धारा 457 380, 411भादवि में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
- राजू उर्फ राजकुमार पुत्र देवीलाल निवासी दलेल नगर रहन कला थाना एत्मादपुर जिला आगरा। बरामदगी-
1.17 क्वार्टर अवैध अंग्रेजी शराब (चोरी किए हुए)
2.200 ग्राम चरस गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1.उप० निरी० श्री विपिन कुमार
2.कां० सूरज सिंह
3.कां० उदित कपिल