अलीगंज में अधिवक्ताओं ने की कलमबंद हड़ताल “

अलीगंज में अधिवक्ताओं ने की कलमबंद हड़ताल
एटा – अलीगंज, पुरानी तहसील सभागार में बार एसोसिएशन अलीगंज की बैठक हुई। तीनों न्यायालयों का अधिवक्ताओं ने कलम बंद अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मुनीश्वर दयाल द्विवेदी ने बताया कि एसडीएम, नायब तहसीलदार, तहसीलदार न्यायालय में तैनात अफसरों का रवैया अच्छा नहीं है। न्यायालय में प्राइवेट कर्मचारियों की तैनाती को लेकर बार एसोसिएशन के समस्त अधिवक्ता लामबंद हो गए और अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी। एल्डर्स कमेटी के अधिवक्ता प्रताप सिंह के संबोधन में कहा कि कुछ लोग नाराज चल रहे है। इसके बाद कुछ अधिवक्ता काम करने के लिए तैयार देखे गए। बहिष्कार के मामले में बार एसोसिएशन के सचिव महेंद्र सिंह शाक्य ने बताया जो अधिवक्ता नाराज हैं उनकी भी जल्द नाराजगी दूर की जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks