
” मेडिकल कॉलेज की भर्ती में भ्रष्टाचार का आरोप “
एटा, । ब्लॉक जैथरा के गांव सिकंदरपुर की समाजसेविका नीरज ने मेडिकल कॉलेज की सेवाप्रदाता कंपनी और अधिकारियों पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की है। इसमें भर्ती की उच्च स्तरीय जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है।
11 जुलाई को मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव को भेजे शिकायती पत्र में समाजसेविका नीरज ने बताया है कि स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय एटा में सेवाप्रदाता एजेंसी ने सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से भ्रष्टाचार से एक बार साक्षात्कार के उपरांत आवेदन निरस्त कर दिए गए थे। उसके बाद नई नीति से पुन पोर्टल से आवदेन लिए गए, जिसमें सेवायोजन ने रिक्तियों के सापेक्ष तीन गुने अभ्यर्थियों की लिस्ट भेजी गई, जिसके विरुद्ध एजेंसी के चयन कर भेजना था। ऐसा नहीं हुआ। आरोप है कि साक्षात्कार के समय जिन अभ्यर्थियों ने पैसा दिया। उनका चयन कर लिया गया। शेष चयन नियम के विरुद्ध सेवायोजन ने भेजी गई लिस्ट से हटाकर एटा मेडिकल कालेज में बैठकर प्रिंसिपल के संरक्षण में किये जा रहे हैं। अभ्यर्थियों की पदवार कीमत रखी गयी है। मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव से भर्ती मामले की उच्च स्तरीय जांच कराते हुए शासन की मंशा के अनुरूप भ्रष्टाचार पर अकुंश लगाने की मांग की। साथ ही दोषी अधिकारी, सेवाप्रदाता एजेंसी पर कार्रवाई करने को मांग की है। साथ ही चयन प्रक्रिया पारदर्शी, भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए लिखित परीक्षा, मैरिट से कराने को कहा है।