
“बेटी से छेड़खानी, विरोध पर पीटा”
एटा। । बेटी के साथ आरोपियों ने छेड़खानी कर दी। जब विरोध किया तो आरोपी हमला कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। मामले की रिपोर्ट पीड़ित ने दर्ज कराई है।
थाना पिलुआ के एक गांव निवासी मां ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि छह सितंबर को आरोपी करू निवासी गणेशपुर थाना पिलुआ सहित दो आरोपियों ने बेटी के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर हमला कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी भी दी है। पिलुआ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।