विकासखंड सकीट के कई गांव के किसानों से संबाद स्थापित कर गांव की हकीकत जानी

एटा।विकासखंड सकीट के कई गांव के किसानों से संबाद स्थापित कर गांव की हकीकत जानीदिनांक 07.09.2022 को अखिल भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने विकासखंड सकीट के गांव नंदपुर बेलामई, नौरंगाबाद, आसपुर, कवार आदि गांव के किसान मजदूर नौजवान एवं महिलाओं से संवाद स्थापित कर विद्युत कटौती सहित आवारा गोवंश एवं खेती किसानी की बढ़ती लागत के संदर्भ में विस्तृत चर्चा कर स्थानीय समस्याओं के विषय में जानकारी अर्जित कर लोगों से संगठन में जुड़कर किसान मजदूर नौजवानों के संयुक्त आंदोलन को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव तेज सिंह वर्मा, प्रदेश सचिव बबलू नागर, अशोक कुमार कुशवाह, अजय पाल बघेल, अजय कुमार उर्फ भोला चौधरी, आराम सिंह, जगदीश सिंह, दारा सिंह, पवन यादव, मोहित यादव, श्रीमती जानकी बघेल, मुन्नी देवी सहित आदि उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks