
एटा- थाना कोतवाली देहात एटा पुलिस द्वारा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत थानाक्षेत्र में विभिन्न जगहों से 04 अभियुक्त कुल 21 क्वार्टर अवैध देशी व 20 लीटर कच्ची शराब सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर चार अभियुक्तों को 21 क्वार्टर अवैध देशी शराब एवं 20 लीटर कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता एवं बरामदगी विवरण।
- जगदीश पुत्र साधू सिंह निवासी हिम्मतपुर थाना कोतवाली देहात एटा (21 क्वार्टर देसी शराब)
2.अभियुक्ता निवासी काशीराम कॉलोनी थाना कोतवाली देहात एटा (10 लीटर कच्ची शराब) - विकास पुत्र सूरजपाल निवासी ग्राम बाबरपुर थाना कोतवाली देहात एटआ (5 लीटर कच्ची शराब)
- हवलदार पुत्र वीरी सिंह निवासी ग्राम बाबरपुर थाना कोतवाली देहात एटा (5 लीटर कच्ची शराब)
कुल बरामदगी
1.21 क्वार्टर अवैध देशी शराब।
- 20 लीटर कच्ची शराब।