
नवविवाहिता की मौत , तीन महीना पहले हुई थी शादी
एटा – शादी के तीन माह बाद ही विवाहिता की मौत हो गई। मायकेवालों ने हत्या का आरोप लगाया है जबकि पुलिस को दी गई सूचना में विवाहिता की फांसी लगने से मौत बताया…
शादी के तीन माह बाद ही विवाहिता की मौत हो गई। मायकेवालों ने हत्या का आरोप लगाया है जबकि पुलिस को दी गई सूचना में विवाहिता की फांसी लगने से मौत बताया गया है।
कोतवाली नगर के गांव विजयनगर निवासी विजय कुमार की शादी इसी साल दस जून को काजल (22) पुत्र अशोक निवासी दयापुर थाना जसराना फिरोजाबाद के साथ हुई थी। सोमवार सुबह पुलिस को विवाहिता की मौत की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फौती सूचना में ग्राम प्रधान ने पुलिस को महिला के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना दी है। पोस्टमार्टम गृह पहुंचे मायकेवालों ने हत्या का आरोप लगाया है। नगर पुलिस का कहना है कि हत्या की कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।