
शहर में अतिक्रमण तोड़ने को लगे लाल निशानों से हड़कंप
एटा – शहर में सड़कों और फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दीं। नगर पालिका और लोक निर्माण विभाग को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। दोनों…
शहर में सड़कों और फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दीं। नगर पालिका और लोक निर्माण विभाग को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। दोनों विभागों ने अतिक्रमण को चिह्नित कर लाल निशान लगा दिए हैं। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।
सोमवार को नगर पालिका कर अधीक्षक/अतिक्रमण प्रभारी मुन्नालाल ने बताया कि शहर की मुख्य एवं सभी सहायक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त किए जाने के लिए अविलंब अभियान शुरू किया जाना है। इससे पहले शहर की सभी मार्गों की नाले, नालियों एवं फुटपाथों पर बने अतिक्रमण को लाल रंग से चिह्नित कराया जा रहा है।