
निधौलीकलां में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
-गुरु-शिष्य परम्परा का संदेश देते ऐसे भूतपूर्व छात्र:-राजवीर सिंह
–शिक्षक मेरे मार्गदर्शक:-देवेंद्रलोधी
निधौलीकलां, एटा।
एटा।निधौलीकलां नगर में पंचायत विकास संस्थान के पदाधिकारीगणो ने सचिव देवेंद्र कुमार लोधी एडवोकेट के नेतृत्व में बड़े ही धूमधाम से शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को मैडल पहनकर, पट्टे और साल उड़ाकर तथा शील्ड सप्रेमभेट कर शिक्षक दिवस मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय इंटर कॉलेज से शुरू हुआ, और सरस्वती शिशु मंदिर, राजवेटी जूनियर हाईस्कूल, राम रहीम इंटर कॉलेज पर समापन हुआ।इस अवसर पर राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजवीर सिंह यादव ने कहा कि सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्मदिन को हम शिक्षक दिवस के रूप में मना रहे हैं।उन्होंने राष्ट्रपति होते हुए भी शिक्षकों के सम्मान को बढ़ाने के लिए और देश को एक नया संदेश देने के लिए ऐसा निर्णय लिया था कि आज हम उनको याद कर रहे हैं।उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में पहली बार उनके कार्यकाल में कोई भूतपूर्व छात्र गुरु-शिष्य परम्परा को बरकरार रखने के लिए संदेश देने आया है ऐसे कीर्तिवान छात्र देवेंद्र कुमार एडवोकेट को में तहेदिल से आशीर्वाद देता हूँ जिन्होंने इस कॉलेज की ओर मुड़कर शिक्षकों को सम्मनित किया है।
इस अबसर पर देवेंद्र कुमार लोधी एडवोकेट ने कहा कि शिक्षक मेरे मार्गदर्शक है और मैं गुरु-शिष्य परम्परा को मारते दम तक निभाने का प्रयास जारी रखूंगा।
इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर के प्रबंधक ने कहा कि शिक्षक दिवस गुरु-छात्र परम्परा को जीवित रखने के लिए एक संदेश के रूप में देश के राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने अपने जन्म दिवस को मनाने का निर्णय लिया था।प्रधानाचार्य दिनेश वर्मा ने कहा कि शिक्षक दिवस गुरु शिष्य परम्परा को मजबूत मजबूत बनाता है।रामरहीम इंटर कॉलेज के प्रबंधक जलालुद्दीन खान उर्फ पप्पू ने कहा कि भारतीय संस्कृति के दर्शन करती है।
इस प्रकार राजवेटी जूनियर हाईस्कूल, कृष्णा पब्लिक स्कूल, किट्स स्कूल आदि में शिक्षक दिवस मनाया गया।
इस अबसर पर उपस्थित लोगों में नेमसिंह राजपूत अध्यापक, झम्मन लाल राजपूत, किशोरी लाल नेताजी,जलालुद्दीन खान, सुरेश चंद्र, सुधीर उपाध्याय, योगेन्द्र सिंह, योगेन्द्र राजपूत, हृदेश कुमार, चंद्रभान सिंह, अंकित राजपूत,आदि लोग मौजूद रहे।