राधा अष्टमी का आयोजन किया गया

राधा अष्टमी के पावन पर्व पर किरण गेस्ट हाउस ठंडी सड़क एटा पर राधा अष्टमी का आयोजन किया गया जिसमें महिला योग प्रभारी यस योग सेवा समिति श्रीमती आशु वार्ष्णेय ने मंच का संचालन किया l आयोजन में बच्चों ने अपने नृत्य से सबका मन मोह लिया तथा राधा कृष्ण के स्वरूप में आए बच्चे बहुत आकर्षक व देखने लायक थे उनकी तरफ से अपना ध्यान हटाने का मन नहीं होता था l महिलाओं एवं पुरुषों ने राधा अष्टमी के उपलक्ष पर भजन गाकर सबका मन मोह लिया l राधा अष्टमी के अवसर पर आशु वार्ष्णेय ने बोलते हुए बताया राधा जी भगवान श्री कृष्ण की भी आराध्य थी भगवान श्री कृष्ण कभी भी कोई कार्य करने से पहले हमेशा राधा जी से विचार विमर्श करते थे तभी कोई कदम आगे बढ़ाते थे परमपिता परमात्मा के के साथ राधा जी का निस्वार्थ प्रेम उनकी महानता को बताता है l आयोजन में आशु वार्ष्णेय, सीमा वार्ष्णेय, स्नेहलता चौहान , अज्जो देवी ,रमा पचौरी ,अलका गुप्ता ,शांति राठौर ,राधा शर्मा ,शीला गुप्ता, गीता वार्ष्णेय ,कुलदीप वार्ष्णेय,बाबूराम,नरेश गुप्ता,वीरेंद्र पुंढीर,सुभाष ,राजेश, प्रभाकर ,अनिल ,रामसेवक ,शिवेंद्र राठौर इत्यादि योग प्रेमी उपस्थित हुए l अंत में यशवीर सिंह चौहान योग प्रशिक्षक ने राधा अष्टमी पर राधा जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए समापन किया l

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks