जैथरा गोशाला में वायरस से ग्रसित गाय रहेंगी होम आइसोलेट

जैथरा गोशाला में वायरस से ग्रसित गाय रहेंगी होम आइसोलेट

एटा। जैथरा ब्लॉक के गांव गढ़ी रोशन में गोशाला को लंपी बीमारी से ग्रसित गायों के लिए चिह्नित किया गया है। यहां संक्रमित गायों को आइसोलेट करके रखा जाएगा।

सीवीओ डॉ. एसपी सिंह सोलंकी ने बताया कि जिले में चार गाय ऐसी हैं जो लंपी वायरस से ग्रसित हो सकती हैं। चारों गाय जलेसर तहसील क्षेत्र की हैं। कहा कि एक गाय का सैंपल पहले ही बरेली भेजा जा चुका है। लेकिन अब तक रिपोर्ट नहीं आई है। जबकि शनिवार को तीन गाय में लक्षण मिले हैं। जिनके सैंपल सोमवार को मथुरा भेजे जाएंगे।

संक्रमण की आशंका को देखते हुए जैथरा ब्लॉक के गढ़ी रोशन में खाली पड़ी गोशाला को आइसोलेशन के लिए चिह्नित किया गया है। जिले की 21 गोशालाओं में लंपी वायरस से ग्रसित कोई गाय निकलती है तो उसे गढ़ी रोशन की गोशाला में आइसोलेट किया जाएगा।
शनिवार को जलेसर ब्लॉक क्षेत्र के गांव हसनपुर अली, कोसमा एवं रसीदपुर में एक-एक गाय में लंपी बीमारी लक्षण मिले हैं। शनिवार को मथुरा के वैटनरी रिसर्च सेंटर पर सैंपल लेने से मना कर दिया गया। रविवार का अवकाश है। ऐसे में सोमवार को सैंपल भेजे जाएंगे।
सीवीओ ने बताया कि इन गायों को अन्य पशुओं से अलग कर उपचार शुरू कर दिया गया है। साथ ही तीनों गांवों में रविवार को दवा का छिड़काव किया गया है। वहीं लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks