
घर में घुसकर लाखों के जेवरात, 50हजार की नकदी चोरी
एटा – घर में घुसकर लाखों के जेवरात, हजारों की नकदी चोर चोरी कर ले गए। गृहस्वामी ने एक नामजद, दो साथियों पर चोरी करने की आशंका व्यक्त करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली जलेसर के गांव नगला घनश्याम निवासी रामखिलाड़ी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 28 अगस्त को चोर घर में घुस आए। घर में घुसकर पचास हजार की नकदी, लाखों के जेवरात, मोबाइल चोरी कर ले गए। अगले दिन जानकारी होने के बाद पीड़ित के होश उड़ गए। पुलिस को घटना की जानकारी दी है। पीड़ित ने गांव के भोले, दो अन्य आरोपियों पर चोरी करने का आरोप लगाया है। जलेसर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।