जिले की प्रत्येक ब्लॉक में 20 मॉडल स्कूल में किए जाएं विकसित

जिले की प्रत्येक ब्लॉक में 20 मॉडल स्कूल में किए जाएं विकसित

एटा – उत्तर प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने देरशाम मुख्यमंत्री के प्राथमिकता बिन्दुओं की कलक्ट्रेट सभागार समीक्षा की। आयुष्मान कार्ड प्रगति खराब मिलने पर सुधार के निर्देश दिए। सफाई और विद्युत आपूर्ति में सुधार करने के निर्देश दिए। एटा सीवरेज के अवशेष कार्य को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने को कहा।

समीक्षा बैठक में मंत्री ने कहा विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में सुधार करें। एबीएसए नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण कर अभिभावकों की काउंसलिंग करें। प्रति ब्लॉक कम से कम 20 विद्यालयों को मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित किया जाए।

ग्रामीण-शहरी क्षेत्र में सामुदायिक शौचालयों में ताला नहीं मिलना चाहिए। जिन घरों, परिवारों में शौचालय नहीं हैं। वह इनके उपयोग कर सकते हैं। जिला पूर्ति अधिकारी प्राप्त आवेदन के सापेक्ष लाभार्थियों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने में कोताही न बरती जाए। गोल्डन कार्ड की प्रगति काफी खराब पाई गई। सुधार लाने के निर्देश दिए। हर घर नल से जल पहुंचाने को प्रधानमंत्री ने जल जीवन मिशन के तहत योजना संचालित की है। इस कार्य को तेजी से पूर्ण कराएं।

अवागढ़ सहित सम्पूर्ण जनपद में लोगों को रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति दी जाए। अधिकारी, कर्मचारी जनता के प्रति सकारात्मक रवैया अपनाएं। बैठक में डीएम ने अंकित कुमार अग्रवाल ने मंत्री, जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि उनके निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा। बैठक में विधायक मारहरा वीरेंद्र सिंह लोधी, विधायक अलीगंज सत्यपाल सिंह राठौर, एमएलसी आशीष कुमार यादव, एसएसपी उदय शंकर सिंह, सीडीओ डॉ. अवधेश कुमार बाजपेई, एडीएम वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन आलोक कुमार सहित अन्य संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks