
कासगंज ! आज शनिवार को तहसील कासगंज में तहसील दिवस का आयोजन किया गया,
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति द्वारा तहसील कासगंज में उपस्थित रहकर लोगों की जनसमस्याएं सुनकर उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ,
साथ ही राजस्व संबंधी प्रकरणों में राजस्व विभाग के साथ समन्वय बनाकर जल्द से जल्द निस्तारण कराने के लिए सम्बन्धित निर्देशित किया गया!
तहसील दिवस के दौरान उपजिलाधिकारी कासगंज,क्षेत्राधिकारी नगर,तहसीलदार नगर,थाना प्रभारी कासगंज,थाना प्रभारी सोरों,थाना प्रभारी ढोलना व थाना प्रभारी महिला थाना आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे !