जलेसर में पूर्व सभासद हुए कोरोना पॉजिटिव,
जलेसर नगरपालिका पूर्व सभासद मंगलवार को आई कोविड़ रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। प्रशासन ने उनकी गृह क्षेत्र को हॉटस्पॉट की तहत सील करने के आदेश दिए हैं। मंगलवार को आई रिपोर्ट में जलेसर के पूर्व सभासद के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। सभासद की नाला बाजार क्षेत्र में टेलरिंग की प्रसिद्ध दुकान है और वह नगर के मुहल्ला खादमान में रहते हैं। सभासद के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद नगर में संख्या 17 हो गई है। एसडीएम अरुण कुमार ने बताया कि सभासद के आवास के 250 मीटर परिधि को हॉटस्पॉट के तहत सील किया जाएगा। वही सीएचसी अधीक्षक डॉ पवन शर्मा ने बताया कि मुहल्ला खादमान में उनके संपर्क में आने वाले लोगों कि कोविड जांच शीघ्र कराई जाएगी।