
एटा– जनपदीय पुलिस द्वारा वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों से 03 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपदीय पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों 03 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
थाना मारहरा
- सोनू पुत्र जयंती प्रसाद निवासी मो0 कटरा कस्बा व थाना मारहरा जनपद एटा।
थाना बागवाला
1.राजवीर पुत्र बैनीराम निवासी जलालपुर पलरा थाना बागवाला जनपद एटा ।
थाना पिलुआ - सूरज पाल पुत्र गजाधर सिंह निवासी ग्राम बरई थाना पिलुआ जनपद एटा।