एक अभियुक्त 24 क्वार्टर अवैध देशी शराब सहित किया गया गिरफ्तार

एटा- थाना निधौली कलाँ पुलिस को मिली सफलता, निधौली पुलिस द्वारा एक अभियुक्त 24 क्वार्टर अवैध देशी शराब सहित किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अवैध शराब तथा शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 01.09.2022 को थाना निधौली कलाँ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर 01 अभियुक्त हरेंद्र पुत्र हुंडी लाल निवासी ग्राम सलेमपुर थाना निधौली कलाँ जनपद एटा को 24 पव्वा देशी शराब के साथ सलेमपुर तिराहे से गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना निधौली पर मु0अ0स0 187/2022 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-

  1. हरेंद्र पुत्र हुंडीलाल निवासी ग्राम सलेमपुर थाना निधौली कलाँ जिला एटा।

बरामदगी-

  1. 24 पव्वा अवैध देशी शराब।

गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल –

  1. उ0नि0 श्री रामलाल सिंह
  2. है0का0 राजेंद्र सिंह
  3. का0 मोहित बैंसला

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks