फर्जी अधिकारी बनकर सीएसपी संचालक से लूट करने वाले बाइकसवार लुटेरों की तलाश में पुलिस जुटी, रिपोर्ट योगेश मुदगल

*फर्जी अधिकारी बनकर सीएसपी संचालक से लूट करने वाले बाइकसवार लुटेरों की तलाश में पुलिस जुटी, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – फर्जी अधिकारी बनकर सीएसपी संचालक से लूट करने वाले बाइकसवार लुटेरों की तलाश में पुलिस जुट गई। आासपास लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस चेक कर रही है। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कोतवाली जलेसर के मोहल्ला महावीरगंज निवासी रामू कस्बा में सीएसपी सेंटर चलाता है। सोमवार को बैंक से तीस हजार रुपये निकालकर बाइक से लौट रहा था रास्ते में बाइकसवार दो लुटेरों ने रोक लिया और अपने-आप को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए हेलमेट न होने पर चालान की बात कही। कुछ देर बाद तीस हजार रुपये छीन लिए और मौके से भाग गए। एसएचओ जलेसर गजराज सिंह का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। जल्द ही शातिर पकड़े जाएंगे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks