
एटा पुलिस की प्रभावी पैरवी एवं सतत निगरानी के चलते माननीय न्यायालय से नाबालिग से दुष्कर्म करने की घटना में एक आरोपी को 06वर्ष कारावास एवं 20,000 रुपए के जुर्माने की मिली सजा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जनपदीय मॉनिटरिंग सेल द्वारा लगातार निगरानी रखते हुए- आज दिनांक 30.08.2022 को अभियुक्त शैतान सिंह पुत्र मेघसिंह निवासी गाजीपुर थाना कोतवाली देहात एटा संबंधित मुकदमा अपराध संख्या 293/15 धारा 376(च),511 भादवि व 5(ड)/6 व 18 पोक्सो एक्ट थाना कोतवाली देहात जिला एटा को दोषी पाते हुए माननीय न्यायालय स्पे0 जज पोक्सो-2 एटा द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को 06वर्ष कारावास एवं ₹20हज़ार के अर्थदंड से दंडित किया गया!