*ई-कोर्ट ऐप से घर बैठे कर सकेंगे न्यायालय कार्रवाई की जानकारी, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा।जिले की तहसील अलीगंज सभागार में अपर जिला जज रामबाबू यादव की अध्यक्षता में एक दिवसीय ई कोर्ट कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला में ई-कोर्ट सुविधाओं के बारे में प्रशिक्षित किया गया।
अपर जिला जज रामबाबू यादव ने बताया कि पूरे देश के न्यायालय संबंधी जितने भी मुकदमे, मुकदमों से संबंधित कार्रवाई ऐप के माध्यम से देखी जा सकती है। जिससे बार-बार न्यायालय तक आने-जाने का समय-खर्चा भी बचेगा। साथ ही सुविधा भी मिलेगी। अपर जिला जज की मौजूदगी में तहसील सभागार में अधिवक्ताओं, लिपिकों को ईकोर्ट सुविधाओं के बारे में बताया गया। वासुदेव सिंह, संजीव कुमार राजपूत एडवोकेट, अनुपम पांडे, सुमित शाक्य, सारिक अली, दिनेश यादव, अर्जुन दुबे, शंभू मिश्रा, तहसीलदार राकेश कुमार एवं अधिवक्तागण मौजूद रहे।