सील अपंजीकृत क्लीनिक में बुखार पीडि़त बच्चे की हालत बिगड़ी, रिपोर्ट योगेश मुदगल

*सील अपंजीकृत क्लीनिक में बुखार पीडि़त बच्चे की हालत बिगड़ी, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – जैथरा नगर के मोहल्ला बढ़ैयान स्थित सील अपंजीकृत क्लीनिक में रविवार को गलत उपचार से बुखार पीड़ित बच्चे की हालत बिगड़ गई। जहां से परिजन पीएचसी जैथरा ले गए। बच्चे की हालत खराब देखते हुए चिकित्सकों ने उसको एटा मेडिकल कॉलेज भेज दिया। जहां से भी हालत गंभीर देखते हुए उसको आगरा भेजा गया है।

एटा मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में मौजूद बुखार पीड़ित 11 वर्षीय आकाश निवासी नगला सुमरित के पिता राजेन्द्र और मां मीरा ने बताया कि उनके पुत्र को पांच दिन से बुखार आ रहा था। जिस पर वह जैथरा में मोहल्ला बढ़ैयान स्थित डा. अरविंद के यहां बच्चा का उपचार करा रहे थे। रविवार सुबह तेज बुखार होने पर उसको लेकर आए। जहां डाक्टर ने पहले पट्टी रखवाकर उसका बुखार कम किया। उसके बाद गोली और इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगाये जाने के बाद ही बच्चे की हालत बिगड़ गई। इमरजेंसी में बच्चे का ऑक्सीजन लेबल कम आ रहा था। जिस पर उसको ऑक्सीजन लगायी गई। उसके बाद हालत गंभीर देखते हुए उसको आगरा रेफर कर दिया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks