*एम्बूलेंस की पिकअप से हुई भिड़ंत एक की मौत, रिपोर्ट योगेश मुदगल
एटा – मरीज को लेकर जाते समय 108 एंबुलेंस की मैक्स पिकअप से टक्कर हो गई। टक्कर लगने एंबुलेंस सवार एक की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए। पिकअप सवार भी तीन लोग घायल हुए है।

हादसा सुबह करीब चार बजे हुआ है। जलेसर क्षेत्र के गांव रेजुआ निवासी पुष्पेन्द्र (24) पुत्र रामसनेही के पेट में दर्द था और पहले से भी तबियत खराब थी। जिन्हें दिखाने के लिए मां, पिता, एक अन्य के साथ मेडिकल कॉलेज आए थे हालत में सुधार न देख आगरा रेफर कर दिया। 108 एंबुलेंस पुष्पेन्द्र, मां सिमरा देवी पत्नी रामसनेही, पिता रामसनेही, जुगराज के साथ आगरा लेकर जा रहे थे। कोतवाली देहात के गांव अमरगोजिया के पास पहुंचे। वहीं पर मैक्स पिकअप से टक्कर हो गई। टक्कर लगने से चारों घायलों को आगरा रेफर कर दिया। राकेश निवासी महमूदनगर सुन्नगढ़ी जनपद कासगंज, विजेन्द्र निवासी नीलगढ़ी अतरौली जनपद अलीगढ़ घायल हो गए। दोनों घायल एंबुलेंस में बैठे बताए गए हैं। आगरा में उपचार के दौरान पुष्पेन्द्र की मौत हो गई। पिकअप सवार चालक संदेश निवासी गंजडुंडवारा कासगंज भी घायल हुआ है।