*विद्यालय का ताला चटकाकर सामान किया पार, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा।विद्यालय का ताला तोड़कर चोर हजारों का सामान, पुस्तकालय के लिए भेजी गई किताबें भी चोर चोरी कर ले गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।
थाना जैथरा के गांव मोर्चा में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय है। शनिवार रात स्कूल से रसोई का सामान, अग्निशमन यंत्र, पुस्तकालय के लिए भेजी गई किताबों को चोर ले गए। जानकारी पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निर्दोष कुमार भी पहुंच गए। जैथरा पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।