*धूमधाम से मनाई जाएगी अमर शहीद महावीर सिंह राठौर की जयंती, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – रविवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने जीटी रोड स्थित कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया। जिसमें अमर शहीद महावीर सिंह राठौर की जयंती 16 सितंबर को मनाने पर विचार विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान संगठन जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह चौहान एवं युवा जिलाध्यक्ष सुनील सोलंकी ने कहा कि शहीद महावीर सिंह ने देश आजादी के लिए अपने प्राणों को हंसते हुए न्यौछावर कर दिया था। ऐसे अमर शहीद को अमृत महोत्सव के अवसर पर याद करना गौरव की बात है। इस अवसर पर रक्षपाल सिंह राठौर, संतोष चौहान, बबलू चौहान, देवेंद्र सोलंकी आदि लोग मौजूद रहे।