
एटा।आज दिनांक 28 अगस्त 2022 को आम आदमी पार्टी पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश में प्रदेश प्रभारी माननीय सांसद संजय भैया जी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने बढ़ती महंगाई एवं बेरोजगारी के विरोध में शांतिपूर्ण एक पदयात्रा धरना स्थल एटा से होते हुए कचहरी चौराहा से गांधी मार्केट घंटाघर जीटी रोड से कैलाश मंदिर/कैलाश गंज होते हुए वली मोहम्मद चौराहा नन्नूमल चौराहा से होकर ठंडी सड़क होते हुए जीटी रोड होकर शहीद पार्क पर पार्टी पदयात्रा का समापन किया जाना तय था।
जिला प्रभारी आर एस सैंगर जिला अध्यक्ष माननीय सुरेश कुमार वर्मा जी के नेतृत्व में पार्टी के जिला पदाधिकारियों के साथ-साथ सभी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी के पदाधिकारीगणों एवं पार्टी कार्यकर्ता को धरना स्थल पर एकत्र होते देख पुलिस प्रशासन ने जिला प्रशासन द्वारा पार्टी द्वारा पदयात्रा निकालने के लिए अनुमति न दिए जाने की बात कहते हुए पदयात्रा को रोकने का प्रयास किया पार्टी पदाधिकारियों द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से पदयात्रा निकालने का पुलिस प्रशासन से अनुरोध किया किंतु प्रशासन ने जबरिया पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को धरना स्थल पर ही नजर बंद कर लिया गया पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा की मोदी सरकार में बड़ती मंहगाई एवं बेरोजगारी के विरोध में नारे बाजी की गई तो पुलिस प्रशासन ने पुलिस बल का प्रयोग करने की धमकी देते हुए जवरियां मुकदमा लिख कर जेल भेजने की कार्रवाई के आदेश देते हुए धमकाने का प्रयास किया पुलिस प्रशासन का तानाशाही रवैया देखते हुए आम आदमी पार्टी के जिला प्रभारी आर एस सेंगर, जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार वर्मा ने धरना स्थल पर ही राष्ट्रीय ध्वज के समक्ष पार्टी पदाधिकारी ने राष्ट्रगान गा कर पदयात्रा का समापन किया। पदयात्रा में जिला प्रभारी आर एस सेंगर जिलाध्यक्ष सुरेश वर्मा जिला महासचिव उमेशकांत प्रतिहार जिला मीडिया प्रभारी रवीश कुमार जिला उपाध्यक्ष महिपाल सिंह एडवोकेट जिला संगठन मंत्री अशोक यादव जिला लोकपाल हरदेव सिंह सीवाईएसएस अध्यक्ष अंशुल वर्मा जिला अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ सनमत बाबू जैन जिला महासचिव व्यापार प्रकोष्ठ मनोज कुमार गिरि युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष हेमंत बघेल बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष जितेंद्र आर्य महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव राजकुमारी यादव रुकनेश यादव उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ पुष्पेंद्र कुमार एटा सदर विधानसभा अध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव मरहरा विधानसभा अध्यक्ष रामदेव भारद्वाज जिला सचिव दिवारी लाल नरेंद्र देव टिंकूल बघेल उदय प्रताप राघव यादव प्रदेश सचिव युवा प्रकोष्ठ संजय सिंह प्रभारी अलीगंज विधानसभा विवेक शाक्य नगर अध्यक्ष अलीगंज आराम सिंह दीपक सक्सेना थान सिंह एवं सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता बंधु मौजूद रहे।