
मिरहची के मुख्य बाजार में टूटा हाईटेंशन तार, हादसा टला
एटा।मुख्य बाजार से गुजने वाली हाईटेंशन लाइन अचानक टूटकर सड़क पर गिर गई। गनीमत रही कि इसकी चपेट में कोई वाहन व नागरिक नहीं आया अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता…
मुख्य बाजार से गुजने वाली हाईटेंशन लाइन अचानक टूटकर सड़क पर गिर गई। गनीमत रही कि इसकी चपेट में कोई वाहन व नागरिक नहीं आया अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना के एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे बिजली कर्मियों ने लाइन ठीक कर आपूर्ति शुरू की।
शुक्रवार सुबह मारहरा रोड स्थित मुख्य बाजार में जर्जर हो चुकी हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। करंट होने से तारों से चिंगारी निकलने लगी। बाजार में अफरातफरी मच गई। लोग इधर-इधर भागने लगे। स्थानीय लोगों ने संबंधित बिजलीघर पर सूचना दी। उसके बाद बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। बिजली कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच लाइन को ठीक कर आपूर्ति सुचारू की। कस्बा क्षेत्र की चार घंटे से अधिक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
कस्बा के मुख्य बाजार में हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरने का मामला संज्ञान में आया है। एक दो दिन के अंदर सभी लाइन के नीचे सेफ्टी वायर गार्ड लगवा दिए जाएंगे।
–अरविन्द कुमार, क्षेत्रीय विद्युत उपखंड अधिकारी एटा।