जुगेंद्र सहयोगी के नाम खरीदीं 56 संपत्तियां, होगी जब्त

जुगेंद्र सहयोगी के नाम खरीदीं 56 संपत्तियां, होगी जब्त

एटा।पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव के खास और संपत्तियों के हिस्सेदार पर कार्रवाई गई। डीएम की ओर से जारी 56 अचल सम्पत्तियां मिली…
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव के खास और संपत्तियों के हिस्सेदार पर कार्रवाई गई। डीएम की ओर से जारी 56 अचल सम्पत्तियां मिली हैं। जिनमें उनके नजदीकी विजय पाल सिंह यादव के हिस्सेदारी है। इन सभी संपत्तियों को जब्त करने के आदेश जारी किए हैं। इन सम्पत्तियों की वर्तमान में मूल्य 491 लाख रुपये आंका गया है।
जिला मजिस्ट्रेट अंकित कुमार अग्रवाल ने सूचित किया है कि थाना कोतवाली देहात के प्रभारी जगदीश सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने अग्रसारित किया कि जुगेन्द्र सिंह यादव, पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव की ओर से अर्जित किए गए अवैध धन से विजयपाल सिंह यादव पुत्र सुनहरी लाल निवासी विद्या विहार कालोनी नाम से अचल सम्पत्तियां क्रय की गई है। जो गैंगस्टर एक्ट के तहत कोतवाली नगर में पंजीकृत मुकदमें की विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त जुगेन्द्र सिंह यादव एवं रामेश्वर सिंह यादव की ओर से उपरोक्त विजयपाल सिंह यादव के नाम पर क्रय की गई।
मौजा शीतलपुर, निधौली खुर्द शिकोहाबाद रोड, शीतलपुर विद्या विहार, निधौली खुर्द, भगीपुर बाहर चुंगी, शिवओमपुरी नेहरू नगर डिग्री कॉलेज, चमकरी, चिलासनी, डांडा, रिजोर, शीतलपुर मौजा शास्त्रीपुरम, कुसाड़ी, मानपुर, शिकोहाबाद रोड प्रेमनगर आदि स्थानों पर कुल 56 अचल सम्पत्तियां जिनमें विजय पाल सिंह यादव के हिस्से की सम्पत्तियों की कीमत 195 लाख एवं वर्तमान में उक्त सम्पत्तियों का मूल्य 491 लाख रुपये आंका गया है।
डीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि एसएसपी उदय शंकर सिंह की ओर से इन अचल सम्पत्तियों को जुगेन्द्र सिंह यादव एवं रामेश्वर सिंह यादव पुत्रगण लालाराम ने अपने निकटतम सहयोगी विजय पाल सिंह यादव के नाम से क्रय की गई है, जो विवेचना के दौरान ज्ञात हुई हैं। एसएसपी की आख्या के अनुसार 56 परिसम्पत्तियों का मूल्य उपनिबंधन कार्यालय एटा से प्राप्त आख्यानुसार 19569619 रुपये है। विजय पाल सिंह यादव 13-14 वर्ष पूर्व दोनों भाइयों के सम्पर्क में आया और उनके साथ घूमने फिरने लगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks