
एटा- थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता,थाना बागवाला पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 26.08.2022 को थाना बागवाला पुलिस द्वारा थाना बागवाला पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 133/2021 धारा 307,323,324,506 भादवि में वांछित चल रहे अभियुक्त मुकेश पुत्र थान सिंह निवासी ग्राम नगला दीप थाना बागवाला जनपद एटा को मुखबिर की सूचना पर उसके घर के पास से समय प्रातः 08.30 बजे गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
- मुकेश पुत्र थान सिंह निवासी ग्राम नगला दीप थाना बागवाला जनपद एटा
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
- उ0नि0 किशोरीलाल मीना
- है0का0 राजेशबाबू
- का0 अनिल कुमार
- म0का0 राधा