आश्रम में सो रहे थे संत, खाट के नीचे था 12 फीट लंबा खूंखार मगरमच्छ, देखते ही छूट गए पसीने

आश्रम में सो रहे थे संत, खाट के नीचे था 12 फीट लंबा खूंखार मगरमच्छ, देखते ही छूट गए पसीने

मैनपुरी में बिछवां थाना क्षेत्र में काली नदी के किनारे स्थित आश्रम में मगरमच्छ घुस आया। आश्रम में रह रहे संत की नजर मगरमच्छ पर पड़ी, तो दहशत में आ गए। सूचना पर रात में ही गांव के लोग मौके पर पहुंच गए, लेकिन मगरमच्छ पास ही झाड़ियों में छिप गया। दहशत में आए संत और ग्रामीण रात भर सोए नहीं। वहीं आज सुबह मगरमच्छ झाड़ियों में दिखाई दिया, तो ग्रामीण हैरान रह गए। इसके बाद सूचना थाना पुलिस व वन विभाग को दी गई। गांव पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया।
12 फीट का मगरमच्छ
जानकारी देते हुए वन विभाग के एसडीओ वानेंद्र सिंह सिंह ने बताया कि मगरमच्छ को फर्रुखाबाद में गंगा नदी में ले जाकर छोड़ा जाएगा। मगरमच्छ की लंबाई लगभग 12 फीट और वजन लगभग दो कुंतल है। वहीं मगरमच्छ पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks