लूट की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार

एटा- थाना पिलुआ पुलिस को मिली सफलता, लूट की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पिलुआ पुलिस द्वारा थाना पिलुआ पर पंजीकृत मुअसं0- 122/2022 धारा 392 भादवि० में वांछित चल रहे अभियुक्त चंचल पुत्र नीरज निवासी ग्राम असरौली थाना कोतवाली देहात एटा को आज दिनांक 23.08.2022 को एक मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-

  1. चंचल पुत्र नीरज नि0 ग्राम असरौली थाना कोतवाली देहात एटा

बरामदगी

  1. एक मो0सा0 हीरो एच0एफ0 डीलक्स।

गिरफ्तार करने वाली टीम

  1. व0उ0नि0 श्री नरेन्द्र सिंह
  2. का0 मौ0 यूनुस खाँन
  3. का0 रविन्द्र सिंह।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks