
एटा – थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, जलेसर पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री इरफान नासिर खान के कुशल नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पर पजींकृत मु0अ0स0 303/2022 धारा 147, 323, 354, 504, 506, 341 भादंवि व 7/8 पोक्सो एक्ट मे वाछिंत चल रहे नामजद अभियुक्त संदीप उर्फ संजय पुत्र रामदास निवासी नगला घनश्याम थाना जलेसर जिला एटा को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
- संदीप उर्फ संजय पुत्र रामदास निवासी नगला घनश्याम थाना जलेसर जिला एटा।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
- निरीक्षक श्री सुरेन्द्र बाबू दोहरे थाना जलेसर एटा
- कां0 अंकित कुमार थाना जलेसर एटा
- का0 शेरपाल थाना जलेसर एटा