मिड-डे-मील मामले में एबीएसए को अलीगंज से हटाया गया

मिड-डे-मील मामले में एबीएसए को अलीगंज से हटाया गया

एटा। अलीगंज के प्राथमिक विद्यालय बनी में मिड-डे-मील न बनने के मामले में एबीएसए आनंद द्विवेदी को भी अलीगंज से हटा दिया गया है। बीएसए संजय सिंह ने…
अलीगंज के प्राथमिक विद्यालय बनी में मिड-डे-मील न बनने के मामले में एबीएसए आनंद द्विवेदी को भी अलीगंज से हटा दिया गया है। बीएसए संजय सिंह ने उनको मुख्यालय से सम्बद्ध किया है।
प्राथमिक विद्यालय बनी में सात माह से मिडे-डे-मील न बनने के मामले में एबीएसए स्तर से कार्रवाई न करने को लापरवाही माना गया। इसी को लेकर अलीगंज एबीएसए को वहां से हटाया गया है। विद्यालय में जूनियर के शिक्षक अजय मिश्रा को मिड-डे-मील का चार्ज सौंपा गया है। कई माह से मिड-डे-मील न बनने के मामले में बीएसए ने तीन शिक्षकों को निलंबित करने की कार्रवाई के बाद एबीएसए को हटाया है। उनके स्थान पर जैथरा के एबीएसए सुरेन्द्र सिंह अहिरवार को अलीगंज का चार्ज सौंपा गया है। हिन्दुस्तान ने इस खबर का खुलासा किया था। प्राथमिक विद्यालय बनी में तैनात तीनों शिक्षकों को सस्पेंड किया गया था।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks