*डीएम ने जैथरा ब्लाक के मानपुरा में वर्मी कम्पोस्ट, आर्गिनिक फार्म का किया निरीक्षण*
——————————————————
*जैथरा विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम मानपुर में प्रगतिशील किसान के प्रयासों को सराहा*
——————————————————
*सरकार की राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत पैक हाउस का कराया गया निर्माण*
——————————————————
*किसान भाई जैविक खेती पर ध्यान देते हुए नई तकनीकी का प्रयोग अवश्य करें-डीएम*
——————————————————
एटा। जैथरा विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम मानपुरा में कृषि के क्षेत्र में अनौखी मिशाल प्रस्तुत करने वाले प्रगतिशील किसान विनोद चैहान के वर्मी कम्पोस्ट यूनिट एवं ज्ञानदीप आर्गिनिक फार्म का जिलाधिकारी सुखलाल भारती, सीडीओ मदन वर्मा ने संयुक्त रूप से जायजा लिया। डीएम ने इस दौरान प्रगतिशील किसान द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए जनपद के किसान भाईयों से विनोद के अनुभवों को साझा करने की अपील की। डीएम ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में विनोद चैहान द्वारा जनपद का नाम रोशन किया गया है, इसके लिए वह बधाई के पात्र है। मशरूम की खेती से बिना जमीन व कम लागत में अधिक आय प्राप्त की जा सकती है।
*डीएम ने कहा कि* कृषक उत्पादक संघ का गठन करने के उपरान्त संघटन को मजबूत बनाने के लिए अच्छे किसानों को जोड़ा जाए। सैकड़ों किसानों को संगठन का सदस्य बनाया जाए। संगठन के किसानों द्वारा विभिन्न प्रजातियों की आधुनिक सब्जियों का उत्पादन बड़े पैमाने पर किया जाए और मण्डी से उच्चतम मूल्य प्राप्त करने हेतु पुरूजोर प्रयास किया जाए। संगठन के द्वारा देश में आई कोविड महामारी के समय में भी लोगों को आर्थिक मदद के रूप में राहत सामिग्री यथा आटा, दाल, चावल, फल, सब्जियां, दवाईयां, मास्क आदि का वितरण जगह-जगह कैम्प लगाकर किया जाए। एफपीओ द्वारा किसानों के गेहूं की खरीद के लिए थोक केन्द्र का लाईसैंस प्राप्त कर उनके गेहूं को उच्चतम सरकारी मूल्य 1925 रूपये प्रति कुण्तल का मूल्य प्रदान किया जाए। डीएम ने इस दौरान मानपुरा के गेहूं क्रय केन्द्र पर पहुंचकर आवंटित लक्ष्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए।
*इस दौरान* सीडीओ मदन वर्मा, कृषि अधिकारी एमपी सिंह, उद्यान अधिकारी एनएस भट्ट, एडीआईओ मिथलेश कुमार, सुधीर तोमर, विनोद चैहान सहित भारी संख्या में प्रगतिशील किसान आदि मौजूद रहे