04 अभियुक्त गिरफ्तार, 34 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद

*एटा ~ अवैध शराब के विरुद्ध चलाये गए अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा 04 अभियुक्त गिरफ्तार, 34 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद।*

loading…


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य अवैध शराब की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण।

*(1):- थाना कोतवाली देहात*
थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक शातिर अभियुक्त को ककैरा बाईपास से *09 लीटर अवैध कच्ची शराब* के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात एटा पर *मु0अ0स- 152/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम* में अभियोग पंजीकृत कर थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

loading…



*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता*
1- ओमपाल पुत्र ज्ञान सिंह निवासी ककैरा थाना कोतवाली देहात एटा।
*बरामदगी*
1- 09 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद।

*(2)- थाना कोतवाली नगर*
थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक शातिर अभियुक्त को सकीट रोड़ तिराहा से *05 लीटर अवैध कच्ची शराब* के साथ गिरफ्तार किया गया है अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर एटा पर *मु0अ0स0- 256/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम 188, 269, 270 भादवि व 3 महामारी अधिनियम* में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता*
1- राकेश पुत्र नकछिद्दा निवासी हिन्दुनगर थाना कोतवाली नगर एटा।
*बरामदगी*
1- 05 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद।

*(3):- थाना जैथरा*
थाना जैथरा देहात पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक शातिर अभियुक्त को ग्राम राया तिराहा से आगे से *20 लीटर अवैध कच्ची शराब* के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना बागवाला एटा पर *मु0अ0स0- 160/2020 धारा 60 आबकारी* में अभियोग पंजिकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता*
1- शीलेंद्र पुत्र तालेवर निवासी राया थाना जैथरा एटा।
*बरामदगी*
1- 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद ।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks