
एटा,। विश्व हिन्दू परिषद के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने कहां कि जनपद की सभी गौशालाओं में रह रहे गौवंशो का हाल बेहाल है। सकीट क्षेत्र में करोड़ों रूपये से बनी बाहिदबीबीपुर गौशाला में गौवंशो का वुरा हाल है जहां गोवंशो को चारा भी भरपेट नहीं मिल रहा है तथा मृत गोवंशो को जानवर खाते हैं तथा दाह संस्कार की भी कोई व्यवस्था नहीं है।बीमार गौवंशो को इलाज के नाम पर खानापूर्ति की जाती है। जिसके चलते आए दिन किसी न किसी गौवंश को अपनी जान गंवानी पड़ती है।जव कि शासन से गौवंशो के लिए बजट भी दिया जाता है।उ.प्र.के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी गौरक्षा पर जोर दे रहे हैं लेकिन जनपद में गौरक्षा नहीं हो पा रही है क्योंकि जनपद में कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है। जिसके कारण गौवंशो की दुर्दशा हो रही है।
श्री चौहान ने कहां कि आज सिरसा टिप्पू नहर से आगे अमृत पुर पर एक गौवंश कई दिनो से सड़क के किनारे पड़ा हुआ था जिसको कौवा कुत्ते आदि जानवर नोच कर खा रहे थे जिस पर किसी ने भी ध्यान नहीं दिया। जिसकी सूचना आज सुबह विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल को प्राप्त हुई तो बजरंग दल की टीम घटनास्थल पर पहुंची तथा बजरंग दल के कार्यकर्ता द्वारा यह सूचना थानाध्यक्ष मिरहची को भी दी गई तो उन्होंने कहा कि हम इसकी व्यवस्था करा देंगे लेकिन शाम को बजरंग दल की टीम फिर घटनास्थल पर गई तो यथास्थिति सुबह जैसी ही थी तो उन्होंने मुझे अवगत कराया मैंने तुरंत थानाध्यक्ष मिरहची से बार्ता की तो उन्होंने ने कहां कि अभी हम व्यवस्था कराते हैं तथा फोर्स पहुंचा जिसमें दरोग़ा जी देवेन्द्र सिंह जी ने हमारे कार्यकर्ता को पुलिसिया रोब दिखाया जिसको लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। क्यों कि विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से सेवा करते हैं उसके वावजूद भी अगर कोई रॉव दिखाएं तो इसको किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
श्री चौहान ने कहां कि उपरोक्त गौवंश के लिए कार्यकर्ता रुके रहे तब जाकर रात्रि 8:00 बजे दाह संस्कार हो पाया। एटा में गौवंशो की दुर्दशा तथा जिम्मेदार लोगों की कार्य शैली को लेकर शीघ्र ही विश्व हिन्दू परिषद का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा।