धान की सिंचाई करने गये किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, रिपोर्ट योगेश मुदगल

धान की सिंचाई करने गये किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – एटा अवगत कराना है कि आज दिनांक 20 अगस्त 2022 को थाना कोतवाली देहात पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत गांव यूसुफपुर उर्फ नगला धनी निवासी विजेंद्र सिंह पुत्र स्वराज सिंह उम्र 50 वर्ष जाति यादव सुबह 03:00 बजे धान के खेत की सिंचाई करने गए थे, जब 12:00 बजे तक घर वापस नहीं आए तो परिजनों ने खेत पर जाकर देखा तो वह मृत अवस्था में मिले हैं। इस सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच जानकारी की गई तो पाया कि मृतक के शरीर पर कोई भी जाहिरा चोट के निशान नहीं है। शव को पोस्टमॉर्टम हेतु जिला चिकित्सालय भिजवाया गया है। घटना के सभी पहलुओं की गहराई से छानबीन करते हुए प्राप्त तहरीर के आधार पर प्रकरण में थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks