हत्या के प्रयास की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार

एटा– थाना‌ अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, हत्या के प्रयास की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार । जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 254/22 धारा 307, 504 भादवि में वांछित चल रहे अभियुक्त कुलदीप पुत्र लालाराम निवासी अकबरपुर कोट थाना अलीगंज एटा को अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

बरामदगी

  1. 1 अवैध तमंचा व 1 खोखा कारतूस (315 बोर)

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1.कुलदीप पुत्र लालाराम निवासी अकबरपुर कोट थाना अलीगंज एटा।

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल

  1. उ0नि0 श्री योगेश बाबू
  2. का0 टिंकू कुमार
  3. का0 गौरव कुमार।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks