
संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश यादव अपने सैकड़ों साथियो के साथ संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा लखीमपुर में चल रहे 75 घंटे के धरना प्रदर्शन शामिल हुए । जिसमें उत्तर प्रदेश उत्तराखंड राजस्थान पंजाब हरियाणा अन्य प्रदेशों से अनगिनत किसान साथियों के साथ कमलेश यादव ने एक बार फिर मंच के माध्यम से आवाहन किया कि केंद्र व उत्तर प्रदेश की सरकार कान खोल कर सुन ले गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को तत्काल बर्खास्त किया जाए निर्दोष किसानों को रिहा किया जाए। इन्हीं मांगों के साथ जोरदार धरना प्रदर्शन जारी है आगे जो भी संयुक्त किसान मोर्चा आवाहन करेगा भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष दादा मान सिंह व राष्ट्रीय प्रवक्ता योगेंद्र यादव के आदेशानुसार पूरे देश में हम मजबूती के साथ धरना प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। संयुक्त किसान मोर्चा जिंदाबाद किसान मजदूर महिला मोर्चा जिंदाबाद जय जवान जय किसान