नाबालिक बेटी के साथ हुए बलात्कार के आरोपी अरुण मिश्रा को फांसी हो

नाबालिक बेटी के साथ हुए बलात्कार के आरोपी अरुण मिश्रा को फांसी हो।

बांदा में पत्रकार समाजसेवी शालिनी पटेल बुंदेलखंड ,किसान मजदूर संघ के सिपाहियों ने बांदा जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को दिया संबोधित ज्ञापन
दिनांक 13 8/2022 दिन शनिवार की घटना है जिला सीधी ,एमपी का आरोपी अरुण मिश्रा लोधी समाज की नाबालिक बेटी को घर बहला फुसला कर ले गए और 12 साल की बेटी के साथ जघन्य अपराध रेप जैसी घटना को अंजाम दिया जो कि एक निंदनीय है । ऐसी जघन्य घटना से लोगों में आक्रोश व्याप्त हुआ और
ओबीसी महासभा ,मजदूर किसान मजदूर संघ एवं किसान भाइयों ने बेटी को न्याय दिलाने के लिए दिनांक 17 /8/2022 को शांतिपूर्ण तरीके से तहसील बंडा में आंदोलन कर रहे थे शिवराज सिंह चौहान की पुलिस द्वारा ओबीसी महासभा के क्रांतिकारी साथियों के ऊपर पुलिस बर्बरता पूर्वक लाठियां चलाती रही है जिससे कई साथियों के गंभीर चोटें आई है । हमारे कई किसानों पर 107 /16/ 51 के तहत कार्यवाही की गई सभी बुंदेलखंड के किसान भाई इसकी घोर निंदा करते हैं एवं मांग करते हैं कि आरोपी को फांसी की सजा होनी चाहिए मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान कहते हैं कि हम मध्य प्रदेश की बेटियों को भांजी का दर्जा देते हैं लेकिन मामा के राज में भी बेटियां सुरक्षित नहीं है बुंदेलखंड किसान मजदूर संघ ओबीसी महासभा के सभी क्रांतिकारी साथी एवम किसान भाई मांग करते हैं कि आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ के मकान पर बुलडोजर चलाया जाए और बलात्कारी अरुण मिश्रा को फांसी की सजा होनी चाहिए ताकि इस प्रकार का कृत्य करने की कोई हिम्मत ना कर सके तथा प्रशासन के द्वारा जो किसान भाइयों पर लाठियां बरसाई गईं इसकी उचित जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी जल्द से जल्द दोषियों पर कार्रवाई नहीं की जाती है तो बुंदेलखंड किसान मजदूर संघ एवं ओबीसी महासभा के क्रांतिकारी साथी सभी किसान भाई रोड चक्का जाम कर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी इस निंदनीय घटना से पूरे बुंदेलखंड के सभी संगठनों के किसान भाइयों में काफी आक्रोश व्याप्त हो ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks