मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम हेतु 24 अगस्त तक करें ऑनलाईन आवेदन

मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम हेतु 24 अगस्त तक करें ऑनलाईन आवेदन

एटा, । जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने सूचित किया है कि प्रदेश के युवाओं को सरकार के साथ नीति, प्रबंधन, क्रियान्वयन, अनुश्रवण के कार्याें में सहभागिता का विशिष्ट अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम संचालित किए जाने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश के 100 आकांक्षात्मक विकासखण्ड में केन्द्र, राज्य सरकार द्वारा संचालित समस्त योजनाओं का समवर्ती मूल्यांकन कार्य करने हेतु शोधार्थियों का चयन किया जाएगा। यह कार्य शोधार्थियों द्वारा उप जिलाधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी से समन्वय करते हुए किया जाएगा तथा उक्त कार्य के प्रभावी सम्पादन हेतु योजनाओं का सर्वेक्षण, अध्ययन, प्राथमिक आंकड़ों का संकलन, अनुश्रवण किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि शोधार्थियों द्वारा योजनाओं के संचालन में आ रही चुनौतियों के निराकरण तथा योजनाओं से जनसामान्य को अपेक्षित लाभ पहुंचाने हेतु सुझाव भी प्रस्तुत किए जाएंगे, साथ ही शोधार्थियों द्वारा योजना से संबंधित नीति निर्धारण, योजना संरचना एवं योजना के क्रियान्वयन से संबंधित कार्याें में प्रतिभाग किया जाएगा। मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम हेतु आनलाईन आवेदन प्रक्रिया बेबसाइट www.cmfellowship.upsdc.gov.in पर दिनांक 10 अगस्त 2022 से प्रारंभ होगी एवं आवेदन की अंतिम तिथि 24 अगस्त 2022 होगी। उक्त कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत दिशा निर्देश शासनादेश नियोजन विभाग की बेबसाइट www.planning.up.nic.in तथा सीएमआईएस पोर्टल पर उपलब्ध है। इच्छुक प्रतिभाशली एवं ऊर्जावान युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित कराई जाए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks