जनपद एटा

एटा।जम्मू कश्मीर के पहलगाम में बस हादसे में घटना के उपरांत आज दिनांक 18 अगस्त 2022 को आईटीबीपी के जवान अमित कुमार के पार्थिव शरीर का उनके पैतृक ग्राम बरा भौड़ेला, थाना अवागढ़ में क्षेत्रीय विधायक संजीव कुमार दिवाकर, चेयरमैन अवागढ़ महेश पाल सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, एसडीएम जलेसर राम नयन, क्षेत्राधिकारी इरफान नासिर खान सहित अन्य अधिकारियों, जवानों, सैकड़ों की तादात में स्थानीय जनसामान्य आदि की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।