नए साल में जवाहर तापीय परियोजना तक दौड़ेगी मालगाड़ी, रिपोर्ट योगेश मुदगल

नए साल में जवाहर तापीय परियोजना तक दौड़ेगी मालगाड़ी, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा। शहर के रेलवे स्टेशन से जवाहर तापीय परियोजना तक रेलवे लाइन का विस्तार किया जा रहा है। करीब 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है। नए साल में जवाहर तापीय परियोजना तक मालगाड़ियों का संचालन शुरू हो जाएगा। स्टेशन से मलावन स्थित जवाहर तापीय परियोजना तक यह काम करीब तीन साल से चल रहा है। करीब 26 किलोमीटर लंबी दूरी पर रेलवे ट्रेक बिछाने का काम करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। यह रेलवे लाइन 18 गांव से होकर गुजरेगी।

काम पूरा होने के बाद मालगाड़ी द्वारा जवाहर तापीय परियोजना तक कोयला व तेल की सप्लाई की जाएगी। कार्यदायी संस्था राइट्स कंपनी द्वारा जवाहर तापीय परियोजना पर 11 लूप लाइन बिछाई जा रहीं हैं। जिससे यहां पर एक मालगाड़ी के बाद दूसरी मालगाड़ी आने पर उसे खड़े होने के लिए दिक्कत का सामना न करना पड़े। 11 लूप लाइन बिछाने के बाद जवाहर तापीय परियोजना स्टेशन को हब के रूप में बदला जाएगा।

इन गांव से होकर गुजरेगी मालगाड़ी
एटा देहात, लालगढ़ी, शीतलपुर, रामपुर घनश्याम, नरहरा, बाबरपुर, मुक्तायरपुर, किशनपुर लोया, लोया बादशाहपुर, चाचरमऊ, नेहचलपुर, मरजादपुर, जीसखपुर, कीलरमऊ, भटमई, शिवसिंहपुर उर्फ नगला निजाम, बरथरी एवं निगोह हसनपुर।
बनाए जा रहे 45 ओवरब्रिज
एटा रेलवे स्टेशन से जवाहर तापीय परियोजना तक 18 गांव बीच में पड़ेंगे। जिनके रास्ते के लिए 45 जगहों पर छोटे व बड़े ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks